|
|
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आज मुंदेड़ी गांव में मुंदेड़ी शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति केंद्र संयोजक संजय यति एवं सह-संयोजक तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय के गरिमामयी आतिथ्य में हुआ। प्रारंभ में कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के दौरान शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रणनीति तैयार की गई कि कैसे हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से नेपाल सिंह शक्तावत बूथ अध्यक्ष, प्रेमचंद टेलर, राम सिंह बूथ महामंत्री, सत्यनारायण दरोगा, भंवर दास बैरागी, बाबूलाल मालवी, ईश्वर सिंह मोदी, राम दास बैरागी, जुझार सिंह, कृष्ण पाल सिंह, भक्ति राम बैरागी, लाल उदास बैरागी सहित नेपाल सिंह शक्तावत राजपूत एवं अन्य वरिष्ठजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। |