चीताखेड़ा। स्थानीय माली समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लक्ष्मीबाई माली (कनोजिया) का 80 वर्ष की आयु में सोमवार रात्रि निधन हो गया। वे स्वर्गीय इंदरमल माली की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से परिवार सहित समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त है।
श्रीमती लक्ष्मीबाई माली पत्रकार सुभाष माली एवं हरीश माली की पूज्य माताजी तथा ओमप्रकाश और निरंजन की पूज्य दादीजी थीं। बताया गया कि सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए नीमच चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात्रि में उनका निधन हो गया।
मंगलवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निज निवास भटवाड़ा मोहल्ला, चीताखेड़ा से निकाली गई। अंतिम यात्रा में समाजजनों, रिश्तेदारों एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। मुक्तिधाम में परिजनों द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई।
श्रीमती लक्ष्मीबाई माली अपने मिलनसार, मृदुभाषी, सौम्य एवं हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उक्त शोक समाचार दशरथ जी माली द्वारा चैनल को प्राप्त हुआ है।
शहर : मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी श्रीमती लक्ष्मीबाई माली पंचतत्व में विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर