|
|
दमोह जिले के सागर नाका चौकी क्षेत्र के बांसा गांव में खेत के पास बनी एक कच्ची झोपड़ी में आग लगने से चार माह के मासूम बच्चे की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान झोपड़ी के भीतर चूल्हा सुलगता रहा, जिससे कच्ची झोपड़ी में आग लग गई और उसकी चपेट में आने से मासूम बच्चा झुलस गया और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, दमोह से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |