रतलाम नगर की अग्रणी साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था महक कला साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच अपने गौरवमयी सफर के 25 वर्ष पूरे करने जा रही है संस्था के रजत जयंती (25वें) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 11 जून 2026 को सायं 5:00 बजे से एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम जय भारत वंदे मातरम् काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह गरिमामय आयोजन शहर के ऐतिहासिक पुराने कलेक्टोरेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर में संपन्न होगा
साहित्यिक विधाओं का अनूठा संगम और पुस्तक विमोचन
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मोडीराम सोलंकी एकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में देश और नगर के ख्यातिनाम साहित्यकार गीतकार व्यंग्यकार हास्य कवि गजलकार शायर कवयित्रियां तथा नवोदित रचनाकार अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ करेंगे
काव्य महोत्सव के इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुलाल रावल के नवीन कविता संग्रह सहज सृजन पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा
वरिष्ठ जन संभालेंगे मुख्य आसंदी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के प्रख्यात साहित्यकार आलोक रंजन त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे समारोह की अध्यक्षता पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह राठौड़ करेंगे जबकि विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर भटनागर मंच की शोभा बढ़ाएंगे
साहित्य प्रेमियों से उपस्थिति की अपील
संस्था के प्रमुख सदस्य
हरिश यादव शैलेंद्र सुरेका राजेश तिवारी डॉ.मोहन परमार श्यामसुंदर भाटी दिनेश जैन कैलाश वशिष्ठ डॉ. हरिशंकर बड़ौदिया विनोद झालानी श्रीमती इंदु सिन्हा स्नेहलता धाकड़ वीरेंद्र कुमार रावल अशोक मेहता उदयकुंवर पंवार प्रवीण सोनी गोपाल परमार पवन शर्मा सुरेश माथुर पूरण चोथयानी और सतीश जोशी सहित समस्त पदाधिकारियों ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों साहित्यकारों और काव्य रसिकों से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है
विशेष नोट
कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी अथवा संपर्क के लिए संस्था अध्यक्ष मोडीराम सोलंकी से मोबाइल नंबर 6264445879 पर संपर्क किया जा सकता है
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080