|
|
नीमच। प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत सिंगोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य की सामग्री और वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। 13 जुलाई 2026 को सिंगोली-कांस्या आम मार्ग स्थित तिलस्वां घाट के पहले मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान सिंगोली की ओर से आ रही पिकअप (RJ 42 GA 4006) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर 28 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा 450.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट (37 वर्ष), निवासी ग्राम जीरोता, तहसील अराई, थाना बोराडा, जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 67.62 लाख रुपये मूल्य का डोडाचूरा, लगभग 5 लाख रुपये की पिकअप, एक मोबाइल फोन तथा त्रिपाल व रस्सी सहित कुल 72 लाख 64 हजार 500 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामग्री - 450.800 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (अनुमानित मूल्य 67,62,000 रुपये) - पिकअप वाहन क्रमांक RJ 42 GA 4006 (कीमत लगभग 5,00,000 रुपये) - एक मोबाइल फोन (1,000 रुपये) - प्लास्टिक का त्रिपाल एवं रस्सी (1,500 रुपये) पुलिस आरोपी से बरामद डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं सिंगोली थाना पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। Hemant Gupta : 8959884334 |