|
|
नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक का आयोजन 16 जुलाई 2026 को सायं 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। |