|
|
आगर मालवा : मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री रामलाल मालवीय 17 जुलाई शुक्रवार को उज्जैन से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस आगर-मालवा आगमन होगा। इसके पश्चात 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1:00 बजे सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों से भेंट करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे नलखेड़ा जाकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। |