|
|
टीकमगढ़ जिले के जतारा पुलिस थाने परिसर में एक पीडित व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडित की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने के कारण उसने आत्मदाह का प्रयास किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |