|
|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत को लेकर चीताखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखों की जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता को चुनाव में पछाड़कर कब्जा जमाया गया था, लेकिन अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राजेंद्र भारती की सदस्यता चली गई थी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को आए चुनावी परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6 हजार से भी अधिक मतों से पराजित कर जीत दर्ज की । घनश्याम सिंह की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया । उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीताखेडा बस स्टैंड पर हाथों में पार्टी का ध्वज लहराते हुए नारेबाजी कर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवा कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश जैन, किसान नेता राजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व सरपंच मोहन सिंह तोमर, अकबर खां पठान, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी, मंडलम अध्यक्ष युगल किशोर टेलर, सीताराम मांगरिया, ईश्वरलाल आर्य, राकेश परमार, पिंटू बना, लियाकत मंसूरी, नवीन जुणी, हनिफ शेख, परवेज पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |