सैलाना के ग्राम आडवाणीया के महंत आनंद गिरि जी महाराज का होगा पट्टाभिषेक जुटेंगे विभिन्न अखाड़ों के शीर्ष संत
रतलाम
मालवा की प्रतिष्ठित धार्मिक नगरी रतलाम में पहली बार एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में नगर में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस भव्य समारोह में ग्राम आडवाणीया के श्रद्धेय महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया जाएगा
इस गौरवमयी पल का साक्षी बनने के लिए रतलाम शहर में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संतों सहित विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वरों का आगमन हो रहा है
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा विधान
यह संपूर्ण आयोजन श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष श्री श्री 1008 स्वामी रवींद्र पुरी जी महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न होगा
देशभर से पधारेंगे ये शीर्ष संत और विभूतियां
इस महासमागम में सनातन धर्म के कई शीर्ष संतों का आशीर्वाद रतलाम वासियों को मिलेगा
जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
अनंत विभूषित पूज्यपाद श्री निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर बालकनंद गिरि जी महाराज
चार धाम पीठाधीश्वर शांति स्वरूपा नंद गिरी जी महाराज संत अवंतिका पुरी उज्जैन
वेदांत आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी चितप्रकाशानंद गिरी जी महाराज श्री धाम वृंदावन
अंतरराष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वैराग्यानंद गिरि जी महाराज
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 देवस्वरूपानंद गिरी जी महाराज अखंड ज्ञान आश्रम
पूज्य आत्मानंद जी सरस्वती जी महाराज शृंगेरी मठ दंडी स्वामी आश्रम
सेवा नंद गिरी जी महाराज गुजरात
नरेन्द्र पुरी जी महाराज नरसिंहगढ़
इनके अलावा भी देश के विभिन्न कोनों से अनेक पूज्य संतों और महात्माओं का आगमन नगर में हो रहा है
कार्यक्रम की रूपरेखा भव्य पेशवाई और पट्टाभिषेक
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम 17 जून 2026 दिन बुधवार को दो मुख्य चरणों में संपन्न होगा
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080