नीमच जिले के प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ए ग्रेड उत्कृष्ट शासकीय संस्थान स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस), नीमच में विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। विधायक दिलीप सिंह परिहार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा के सतत प्रयासों से इसी शैक्षणिक सत्र से MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) पाठ्यक्रम प्रारंभ कर दिए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली द्वारा 60-60 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन से भी दोनों पाठ्यक्रमों की संबद्धता प्राप्त हो चुकी है।
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण प्रवेश मेरिट एवं आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. सी. पी. पंवार से संपर्क कर सकते हैं।
शहर : पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में MBA और MCA की शुरुआत, इसी सत्र से मिलेगा प्रवेश