|
|
आगर मालवा : जिला पंचायत आगर-मालवा के सभागार में सोमवार को "विकसित भारत - जी राम जी" योजना पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पीओ मनोज कुमार शर्मा, अकाउंट ऑफिसर तंवर लाल परमार एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तीर्थराज कटरे ने योजना के संबंध में विस्तृत निर्देश, वित्तीय प्रबंधन, मस्टर संधारण तथा 15 दिवस में भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले की चारों जनपद पंचायतों का तकनीकी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित था। गैर शासकीय संस्था डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर के सदस्य एवं अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए। |