|
|
रायसेन जिले के करमोदिया गांव में पानी की मोटर चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने, करंट लगाने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, रायसेन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |