|
|
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में जर्जर और खराब सड़क होने के कारण एक प्रसूता महिला को परिजनों द्वारा कंधों पर उठाकर कीचड़ से भरी सड़क को पार करके एंबुलेंस तक ले जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव में पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह से कीचड़ से भर जाती है, इस कारण लोगों को आवाजाही करने में एवं खासकर गर्भवती महिलाओं और मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए कई तरह की परेशान का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ, उमरिया से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |