|
|
भोपाल शहर के महाराणा प्रताप नगर जोन-2 में बच्चों को लाने-ले जाने वाली वैनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर सफर कराये जाने का मामला सामने आया है। वैन चालक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जिससे बड़ा हादसा होने एवं बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आरटीओ, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |