|
|
हरदा जिले के सिराली क्षेत्र में कई निजी स्कूलों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को महंगी किताबें यूनिफॉर्म स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री केवल निर्धारित दुकानों से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, इस कारण अभिभावकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और निजी स्कूलों द्वारा मनमानी की जा रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, हरदा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |