|
|
स्कूलों में आयोजित विशेष आधार शिविरों में सभी बच्चों के आधार बनवाए- श्रीमती यादव कोई भी गर्भवती महिला एएनसी पंजीयन, जांच एवं टीकाकरण से नहीं छूटे-कलेक्टर श्रीमती यादव आगर मालवा : कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में मंगलवारको जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कुपोषण उन्मूलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने जिले में कुपोषण निवारण एवं सेम, मेम, श्रेणी के बच्चों की श्रेणी सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, इन श्रेणियों के बच्चोय को समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से न्यूट्री बास्केट वितरित करवाएं। जिन बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए। कलेक्टपर ने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की आधार एवं अपार आईडी तैयार करने तथा प्रत्येक सेक्टर स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने तथा स्कू लो में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में सभी बच्चों को ले जाकर उनके नए आधार पंजीयन अपडेशन करवाने के निर्देश सभी सेक्टंर सुपरवाइजरों को दिए। कलेक्टेर ने जिले की सभी पंचायतो मे प्रारंभ सीएससी सेन्टटरो पर आधार अपडेशन एवं पंजीयन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंभने कहा कि जिले में कोई भी गर्भवती महिला एएनसी पंजीयन, जांच एवं टीकाकरण से नहीं छूटें। बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मैदानी अमले को अपनी अपनी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में कमजोर प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा, इसके बाद भी लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। बैठक में बगेर अनुमति के अनुपस्थत रहे स्वाास्य्वा विभाग के अधिकारियों के विरूद्य कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्ट्र ने सीएमएचओ को दिए है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलावर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। |