|
|
मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत 06 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल कीमत 50 हजार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की हीरो स्पलेंडर NXG RJ 09 SH 1996 से अवैध अफीम की बड़ी खेप लेकर नाहरगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर जाने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान- शांतिलाल पिता शंकरलाल जाट 32 वर्ष निवासी ग्राम चतरा का खेड़ा, पोस्ट पोटल कलाँ, थाना मंडफिया, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाहरगढ़ पर अपराध क्रमांक 298/26, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहाँ से लाया था और महाराष्ट्र में किसे सप्लाई करने जा रहा था। |